समाजवादी पार्टी से बदायूँ के सांसद आदित्य यादव आज दातागंज स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव के आवास पर पहुँचे

इस मौके पर उपस्थित अपार जनसमूह को सम्बोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं की मेहनत व उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता के रिकॉर्डतोड़ समर्थन के बल पर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में लोकसभा की एतिहासिक सीटे हासिल कर देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है।पार्टी के नेता मा0 धर्मेन्द्र यादव के बदायूँ से पिछले पंद्रह साल पुराने रिश्तों की बदौलत ही बदायूँ की जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद देकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुचाने का कार्य किया है।
इस मौके पर अवनीश यादव,सुरेंद्र सिंह,दलवीर सिंह,जितेंद्र यादव,बलवीर सिंह, भानु प्रकाश,जितेंद्र यादव,नरोत्तम कश्यप,डॉ0 राशिद,रउफ अंसारी,सली रज़ा,अजय गुप्ता,विजय राम यादव,नरेंद्र दिवाकर,रणधीर यादव,सुनील गुप्ता,हरवीर यादव,मनोज यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।