बदायूँ में भगवान वाल्मीकि की जयंती पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली |

बदायूँ में भगवान वाल्मीकि की जयंती पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली |

Share with
Views : 572

भगवान वाल्मीकि की जयंती पर बदायूँ नगर में आज एक धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा दास कॉलेज, पुरानी चुंगी, टिकटगंज, हलवाई चौक, सर्राफा मार्केट, सुभाष चौक, पनवडिया, छ: सड़का, जवाहरपुरी होती हुई लोटनपुरा में समाप्त हुई।

इस शोभायात्रा के मार्ग में चेयरमैन नगर पालिका परिषद फात्मा रज़ा द्वारा कार्पेट डलवाई गई, जो कि बदायूं के इतिहास में पहली बार हुआ। शहर के नेहरू चौक पर नगर पालिका ने एक कैम्प लगाया।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने भगवान बाल्मिकी प्रकट उत्सव की शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। महर्षि बाल्मिकी ने रामायण के माध्यम से हमें जीवन के नीति-नियम सिखाए हैं, और इस शोभायात्रा का आयोजन उनकी शिक्षाओं के महत्व को सामने लाने के लिए किया गया है।

आबिद रजा ने इस अवसर पर बाल्मिकी समाज के कर्मचारियों को दिवाली का बोनस देने की घोषणा की और उन्होंने उनकी शुभकामनाएँ दी। शोभायात्रा में उपस्थित रहे अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों में सभासद अनवर खां, सभासद अरविंद राठौर, सभासद ग्रीश शुक्ला , नगर अध्यक्ष सपा मोहम्मद मियां, अनीस सिद्दीकी, शोभायात्रा अध्यक्ष लखन रोहिल, उपाध्यक्ष दीपक, कुक्कू बाल्मिकी, आकाश राज, विमल, आलोक उर्फ बिट्टू, विकास उर्फ कुक्कू, सुभाष दयाल, सूरज लाल, रमेश डी लाल, मनोहर, विजय मैसी, किशन आदि शामिल थे।

error: कॉपी नहीं होगा भाई खबर लिखना सिख ले